राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
पतंजलि आरोग्य केंद्र राजगढ़ में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित हिमानी विद्या द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श किया गया | योग आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाना शिविर का उद्देश्य है | दिन की शुरुआत योग व आयुर्वेद के साथ होनी चाहिए, ताकि इस भाग दौड़ की जिंदगी में सभी स्वस्थ रहे | इस चिकित्सा शिविर में 60 से अधिक लोगों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श लिया और योग आयुर्वेद के बारे में जानकारी प्राप्त की| इस शिविर का आयोजन कमलेश पतंजलि आरोग्य केंद्र पर किया गया | आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति को कोई न कोई समस्या है, पर आयुर्वेद की ओर लोगों का ध्यान बहुत कम है | आजकल की युवा पीढ़ी में देखा जाए तो 40 और 50 साल के बीच हार्ट अटैक हो रहे हैं और बहुत से नौजवान ने अपनी जान गंवाई है | कैंसर जुकाम की तरह फैल रहा है तब भी लोग जो हमारी संस्कृति की धरोहर है, आयुर्वेद को अब नहीं अपना रहे हैं और साथ ही खाने-पीने का ध्यान भी नहीं रख रहे हैं, जिसके कारण बहुत सी बीमारीया हमारे शरीर में लग रही है | शरीर में रक्त का संचार में रुकावट होना तो ऐसे ही कारण है, जिसे हम बीमार हो जाते है। यदि हमारी दिनचर्या सही है खान-पान सही है नींद अच्छी है तो हमारे शरीर में बीमारियां जल्दी अपना घर नहीं बन सकती और यदि कोई बीमार भी हो जाता है तो पहले आयुर्वेद की और कदम बढ़ाए ।

