बीती देर रात थाना राजगढ़ में जयसिह वन परिक्षेत्र अधिकारी हाब्बन ने शिकायत दर्ज की कि पिकअप न0 HP30A- 0665 के चालक सन्दीप कुमार (उर्फ मन्टु)
S/o जीत सिहं निवासी गांव उलख कतोगा डा0खा0 टपरोली उप0 तहसील पझोता अपनी गाड़ी में देवदार के 25 नग स्लीफर ले जा रहा है| वन विभाग ने गाड़ी से नोहरी के पास देर रात्रि को देवदार के 25 नग स्लीफर को बरामद किया। कब्जा में ली गई लकड़ी की सूचना पुलिस को व वन मण्डल अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय को भी दी गई। उपरोक्त गाड़ी में लदी हुई देवदार लकड़ियां 25 अदद स्लीपर में गाड़ी को वन विभाग की टीम के सहयोग से हाब्बन रेंज कार्यालय लाया गया तथा गाड़ी में पकड़ी गई 25 नग स्लीपर की नाप–नपाई की गई, जिसमें लकड़ी का आयतन 2.1440 घन मीटर निकला तथा विभागीय दर से कुल लकड़ी की कीमत 2,14,250/-रू0 है। पुलिस चौकी पझौता द्वारा आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…