वन विभाग ने गाड़ी से देवदार के 25 नग स्लीफर को किए बरामद

0
1007

बीती देर रात थाना राजगढ़ में जयसिह वन परिक्षेत्र अधिकारी हाब्बन ने शिकायत दर्ज की कि पिकअप न0 HP30A- 0665 के चालक सन्दीप कुमार (उर्फ मन्टु)
S/o जीत सिहं निवासी गांव उलख कतोगा डा0खा0 टपरोली उप0 तहसील पझोता अपनी गाड़ी में देवदार के 25 नग स्लीफर ले जा रहा है| वन विभाग ने गाड़ी से नोहरी के पास देर रात्रि को देवदार के 25 नग स्लीफर को बरामद किया। कब्जा में ली गई लकड़ी की सूचना पुलिस को व वन मण्डल अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय को भी दी गई। उपरोक्त गाड़ी में लदी हुई देवदार लकड़ियां 25 अदद स्लीपर में गाड़ी को वन विभाग की टीम के सहयोग से हाब्बन रेंज कार्यालय लाया गया तथा गाड़ी में पकड़ी गई 25 नग स्लीपर की नाप–नपाई की गई, जिसमें लकड़ी का आयतन 2.1440 घन मीटर निकला तथा विभागीय दर से कुल लकड़ी की कीमत 2,14,250/-रू0 है। पुलिस चौकी पझौता द्वारा आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here