ब्यास में डूबे दूसरे ड्राइवर का शव भी बरामद, घटना अभी तक अनसुलझी पहेली बनी

0
179

मंडी (नितेश सैनी),

विन्दरावनी के पास ब्यास में डूबे दूसरे चालक का शव भी बरामद हो गया है। शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान यह शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। मृतक की पहचान गंगा सिंह निवासी करसोग के रूप में हुई है। बता दे की इससे पहले पंजाब के ड्राइवर अमनदीप का शव ब्यास नदी से बरामद हुआ था। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। बता दे की 1 जनवरी को ओवरटेक को लेकर दोनों चालकों में झड़प हो गई थी इस दौरान दोनों चालक आपस मे लड़ते हुए ब्यास नदी में जा गिरे थे। अब दोनों के शव हुए बरामद हो गए है लेकिन घटना अभी तक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here