राजगढ़ (निशेष शर्मा),
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रवास कार्यक्रम 5 जनवरी 2024 रोड शो एवं अभिनंदन समारोह सोलन के लिए पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, पच्छाद मंडल के लिए संगठन की दृष्टि से पूर्णकालिक विस्तारक दिलीप पाल, मंडल महामंत्री अरुण चौहान, मंडल उपाध्यक्ष नरेश कौशल, किसान मोर्चा महामंत्री भानु प्रताप चौधरी, एससी मोर्चा महामंत्री कमल राज चौहान, युवा मोर्चा सचिव भूपेंद्र रपटा, आई टी विभाग संयोजक पच्छाद रजनीश राज चौहान व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में सोलन जाने की तैयारी बारे में विस्तार से चर्चा की। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पहली बार शिमला संसदीय क्षेत्र में आगमन हो रहा है। इस रोड शो व अभिनंदन समारोह के लिए पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में सोलन पहुंचेंगे। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से लगभग 1000 से 1500 कार्यकर्ता इस रोड शो अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।

