विधुत विभाग भरमौर के कर्मचारियों ने सैलरी न मिलने पर किया सांकेतिक धरना

0
1879

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
पहली जनवरी को हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खाते में सैलरी ना मिलने के कारण भरमौर में भी विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने सब- डिवीजन भरमौर में सांकेतिक धरना दिया। यह जानकारी देते हुए भरमौर यूनिट के प्रधान पंकज कुमार ने बताया की बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि 3 जनवरी बीत जाने के बाद भी अभी तक कर्मचारियों की खाते में सैलरी नहीं आई है । इस मौके पर कर्मचारियों ने मैनेजमेंट पर बोर्ड को खत्म करने की साजिश करने का आरोप भी लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि सभी कर्मचारी अपने-अपने हैड क्वार्टर पर सर्दियों में अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं बावजूद इसके मैनेजमेंट द्वारा अभी तक उनकी सैलरी का भुगतान नहीं किया गया है। इस मौके पर उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग को लागू करने पर भी बोर्ड मैनेजमेंट को घेरा है और कहा है कि यह सरासर घाटे का मसौदा है। इस मौके पर यहां पर तैनात कर्मचारियों ने कहा है कि बोर्ड के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं है और उनकी मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उनका ओपीएस का मुद्दा भी अभी तक लंबित पड़ा हुआ है।

उन्होंने सरकार व मैनेजमेंट को चेताते हुए कहा है कि समय रहते उनकी मांगों पर गौर किया जाए। अन्यथा उक्त कर्मचारी उग्र हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी मैनेजमेंट व सरकार की होगी। उन्होंने कहा है कि सर्दियों के सीजन में जहां बिजली की आपूर्ति अति आवश्यक है अगर ऐसे में कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाएगी। ऐसी स्थिति में पूरे प्रदेश में सभी कार्यालय संस्थान ऑन फैक्ट्रीयों में बिजली सप्लाई बाधित हो जाएगी जिससे इसका सीधा असर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा ।इन कर्मचारियों ने सरकार व मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा है कि समय रहते उनकी मांगों को गौर किया जाए अन्यथा अगर कर्मचारी ब्लैकआउट पर चले गए तो इससे राजकोषीय घाटा तो प्रभावित होगा ही वही प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से प्रभावित होगी। और कई कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का कहना है की आने वाले समय में बर्फबारी का सीजन है। ऐसे में कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। लेकिन मैनेजमेंट और सरकार द्वारा समय पर उनकी सैलरी का भुगतान न करना और उनकी मांगों पर गौर न करना बिल्कुल अन्याय है। इस मौके पर इस धरना प्रदर्शन में सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता भरमौर व सभी विधुत कर्मचारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here