कोठी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमल कुमारी को चुना निर्विरोध

0
176

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

प्रदेश भर में पंचायती राज में रिक्त पड़े पद को भरने के लिए 5 नवंबर को चुनाव होने है, तो वहीं आज जनजातीय जिला किन्नौर के ग्राम पंचायत कोठी में वार्ड नंबर 3 में वार्ड सदस्य का पद लगभग 5 से 6 महीने से रिक्त पड़ा हुआ था, लेकिन भाजपा समर्थित किसी भी पत्याशी के नामांकन न भरने के चलते कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमल कुमारी पत्नी रमेश कुमार को निर्विरोध चुना गया । बता दे कि उपचुनाव के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन दर्ज करने की तिथि थी और आज नामांकन वापस लेने की जिसमे भाजपा के किसी प्रत्याशी के नामांकन दर्ज ना होने पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। जीत के बाद विमल कुमारी को ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी और अन्य सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टोपी खटक्स पहना कर शुभकामनाएं दी । और साथ ही साथ इस अवसर में सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here