ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में शनिवार को इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब द्वारा विद्यार्थियों को चुनाव प्रणाली से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई । क्लब के संयोजक व राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब गत कुछ महीनो से लगातार चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां विद्यार्थियों के साथ सांझा कर रहा है व महीने के पहले व तीसरे शनिवार को चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां महाविद्यालय के उक्त क्लब द्वारा आयोजित करवाई जाती है । अभी तक महाविद्यालय के इस क्लब द्वारा भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता आदि आयोजित करवाई जा चुकी है । महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य व इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को वोट के प्रति जागरूक करती हैं और इससे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलती है । इस अवसर पर क्लब के संयोजक व राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार, वाणिज्य के डॉक्टर मिल्लाराम, अर्थशास्त्र के अशोक कुमार, अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापिका सुरम्या गौंसाई और सुरेन्द्र कुमार लिपिक मौजूद रहे ।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…