मनाली : लामाडूग ट्रैक पर अमेरिकन युवती रास्ता भटकी, आधी रात को किया रेस्क्यू

0
1109

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

मनाली के साथ लगते लामाडुग ट्रैक पर रास्ता भटकी अमेरिकन युवती को मनाली पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से वीरवार आधी रात को रेस्क्यू किया | शायना मेरी वीरवार दोपहर लामाडुग की पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए गई थी | शाम तक नहीं लौटी तो उसकी माता स्टेफनी मेरी ने मनाली थाने में इसकी सूचना दी | पुलिस से आग्रह किया कि पहाड़ी पर रास्ता भटक गई उसकी बेटी शायना मैरी को मदद की जाए | इसके बाद उसकी तलाश के लिए मनाली थाना से ओमप्रकाश, केहरचंद विजय कुमार, हेमलता स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ रवाना हुई | मां को भेजी लोकेशन के आधार पर शायना मेरी को नाले में रात 12:30 बजे तलाश किया | शायना मेरी ने पुलिस को बताया कि वह अकेले लामाडूग में नेचुरल बेली पार्क में गई थी और वापसी पर रास्ता भटक गई | डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ अमेरिका की शायना मेरी की तलाश कर रही उसकी माता स्टेफनी के हवाले कर दिया है | वहीं उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि अकेले ट्रैकिंग पर न जाए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here