राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ ),
शरद् नवरात्रे के पावन पर्व पर खैरी लाना माडग के काली मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्री मद् देवी भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ आरंभ हुआ । आचार्य पंडित अनिल शर्मा अपने मुखारविंद से देवी भागवत महा पुराण का व्याख्यान कर रहे हैं । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का विशेष महत्व होता है । नवरात्रे के नौ दिनों में माता भगवती के विभिन्न स्वरूपोंए राक्षसों के साथ किए गए युद्वों बारे व्याख्यान किया जाएगा । उन्होने बताया कि काली मंदिर से साथ बहने वाली गिरिनदी के किनारे इस पुराण का बहुत की महत्व माना जाता है । बता दें कि पहले नवरात्रे को श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा गाजे बाजे के साथ हार्दिक स्वागत किया गया । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि 16 से 22 अक्तूबर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक मूल पाठ किया जाएगा । जबकि 11 बजे से 3 बजे तक कथा प्रवचन किया जाएगा । 23 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे हवन पुर्णाहति तदोपरांत कथा प्रवचन और दोपहर बाद एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि श्री मद् देवी भागवत महा पुराण के पाठ से किसी महामारी का प्रकोप नहीं होता बल्कि क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली का सूत्रपात होता है ।

