ब्लॉक कांग्रेस प्रच्छाद की मासिक बैठक पझैता जॉन के हाब्बन में सम्पन्न

0
1031

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पिछले कल ब्लॉक कांग्रेस प्रच्छाद की मासिक बैठक, व्यवस्था परिवर्तन के अंतर्गत राजगढ़ से अलग पझैता जॉन के हाब्बन में रखी गई थी । इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने की । बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने जहां एक और संगठन की कमजोरी को उजागर किया, वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया गया । बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद परमार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण मेहता के अलावा संगठन सचिव प्रदीप कंवर और जिला के उपाध्यक्ष मुन्नीलाल पवार आदि ने इस चर्चा में भाग लिया ।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने चर्चा का जवाब देते हुए यह स्पष्ट किया कि आजाद पच्छाद के साथ अब कोई वार्तालाप नहीं किया जाएगा । साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने के लिए भी आह्वान किया । इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस महिला विंग की महासचिव मंजू शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हमें अपने छोटे-मोटे मतभेद वह इच्छाओं का दमन करते हुए, हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखों की सरकार का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना चाहिए, क्योंकि मंत्रिमंडल में एक दो को छोड़कर सभी, पहली बार मंत्री बने हैं | अतः उनसे राजा वीरभद्र सिंह व अन्य मुख्यमंत्री की तरह आचरण करने की अभी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

सरकार आम आदमी के लिए बहुत कुछ कर रही है। यह कहना गलत होगा कि सरकार ने कुछ नहीं किया । हो सकता है सड़कों के बारे में चर्चा न हुई हो स्कूलों में अध्यापक न होने पर चर्चा न हुई हो, परंतु आम जनता के लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाओं का शुभारंभ किया है । जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में बरसात के दौरान आपदा आई उसको देखते हुए सरकार ने जहां संवेदनशीलता के साथ लोगों की सुध ली है, वही मुख्यमंत्री महोदय ने अपनी जीवन की सारी जमा पूंजी आपदा राहत कोष में दान कर दी है। ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं । इस बैठक में जिला के उपाध्यक्ष रणधीर ठाकुर, मुनीलाल पवार, ब्लॉक के महामंत्री संजीव तोमर, गीता ठाकुर, रीना ठाकुर, सुनीता शर्मा, हेतराम शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, देशराज शर्मा, वेदप्रकाश ठाकुर, अनिल पुण्डीर, सुनील शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाल्टा, वीरेंद्र हाब्बी, राजेंद्र हाब्बी, रमेश हाब्बी, कविराज ठाकुर, रणवीर ठाकुर, सुनील जाल्टा, जगमोहन मेहता, रमेश मेहता, रमेश सरैक, बलदेव कश्यप, सोहन सिंह हाब्बी, रमेश हाब्बी, पूर्व प्रधान लक्ष्मी सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर प्रथान कुलदीप जसवाल, भूपेन्द्र ठाकुर, अनुज ठाकुर, इन्द्र जीत ठाकुर, पदम सिंह हितैषी, केदार बघनाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष शकुंतला प्रकाश ने सभी का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here