उदय पब्लिक स्कूल सराहां की एक और छात्रा का नवोदय स्कूल के लिए हुआ चयन

0
1757

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

उदय पब्लिक स्कूल सराहां की एक और छात्रा का नवोदय स्कूल के लिए चयन हुआ । उदय स्कूल की छात्रा नाम आस्था पिता का नाम राजकुमार व माता का नाम निधि चौहान, गाँव कोट दबड़ पंचायत लाना वांका की रहने वाली छात्रा का चयन नवोदय स्कूल में छठी कक्षा के लिए हुआ हैं। उदय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारे स्कूल से दो से तीन बच्चे नवोदय स्कूल के लिए चयनित होते हैं। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने इसका श्रेय स्कूल के सभी अध्यापकों की मेहनत व बच्चे के माता पिता की मेहनत का नतीजा बताया। स्कूल के अध्यापकों अशोक टूटेजा, मीना शर्मा, मनोज पुंडीर, अन्जू बाला, नितिका कपूर, निहारिका, कमला ठाकुर, भारती नविता, पूनम शर्मा ने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here