गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के तीन खिलाड़ियों का सिरमौर क्रिकेट टीम में हुआ चयन

0
3160

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जिला सिरमौर अंडर-14 टीम का माजरा में चल रहा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हुआ | इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एचपीसीए गुरुकुल क्रिकेट अकादमी राजगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन सिरमौर क्रिकेट टीम के लिए हुआ है | इनमें अनिरुद्ध भारद्वाज, देवांश सूर्या व आदर्श ठाकुर शामिल है | एचपीसीए गुरुकुल अकादमी राजगढ़ के कोच दीपक ठाकुर ने बताया कि तीनों खिलाड़ी जिला शिमला के गुम्मा में होने वाली दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा व मंडी के साथ दो मैच खेलेंगे | दीपक ठाकुर ने केंद्रीय खेल युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में 70 कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे है | गुरुकुल स्कूल के चेयरमैन सतीश ठाकुर का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने कोचिंग सेंटर के लिए अच्छी जगह उपलब्ध करवाई है | उन्होंने अतर सिंह नेगी अध्यक्ष व राजेंद्र बॉबी सचिव सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here