हिमाचल युवा कांग्रेस ने सिरमौर जिला युवा कांग्रेस की कार्यकरिणी की भंग

0
504

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

हिमाचल युवा कांग्रेस ने सिरमौर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कार्यकरिणी को भंग कर दिया है, जबकि जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा अपने पद पर बने रहेंगे| आधिकारिक अधिसूचना में जिला सिरमौर के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने कार्यवाही करते हुए सिरमौर जिला युवा कांग्रेस द्वारा पिछले कई महीनों से युवा कांग्रेस के कार्यक्रमो में निष्क्रियता को मुख्य वजह बताया है | सूत्रों के मुताबिक युवा कांग्रेस जल्द से जल्द अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावो की तैयारियों में जुट गई है और सिर्फ पार्टी के लिए सक्रिय युवाओं को ही पदाधिकारी नियुक्त करने की दिशा में बढ़ रही है, ताकि लोकसभा चुनावो से करीब कुछ महीने पहले से हर बूथ पर सक्रियता के साथ कार्य कर सके और कांग्रेस पार्टी की चारो लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सके | जिला अध्यक्ष विरेंद्र जालटा ने बताया कि जिला की कार्यकरिणी का गठन कुछ दिनों में कार्यकर्ताओ की युवा कांग्रेस में परफॉर्मेंस देख कर किया जाएगा और जल्द ही प्रदेश और जिला युवा कांग्रेस मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी | लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में सिरमौर जिले में सकारात्मक माहौल तैयार करने और लोकसभा के प्रतियाशियों की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभायेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here