संगीत तनाव के लिए सर्वोत्तम औषधि

0
610

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

कलगीधर ट्रस्ट, बडू साहिब ने 10 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर में किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों और गतिविधियों की एक सप्ताह लंबी श्रृंखला की शुरुआत की। प्रसिद्ध अनुभवी मनोचिकित्सक और अकाल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर के निदेशक डॉ. (कर्नल) राजिंदर सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में संगीत की चिकित्सीय भूमिका के लिए समर्पित था। उन्होंने संगीत के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे संगीत तनाव, चिंता और अवसाद से मुक्ति दिलाकर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. (कर्नल) राजिंदर सिंह ने याद दिलाया कि संगीत इतिहास का अभिन्न अंग है और आध्यात्मिकता के लिए महान संतों और गुरुओं द्वारा इसका अभ्यास और प्रदर्शन सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि मानव मस्तिष्क पर रबाब और हारमोनियम के तुलनात्मक लाभकारी प्रभाव का पता लगाने के लिए बडू साहिब में शोध भी चल रहा है।

प्रसिद्ध संगीत विशेषज्ञ, पंजाब विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्षा डॉ. पंकज माला शर्मा और हरियाणा से एक अनुभवी संगीत और ध्वनि अभिव्यक्ति चिकित्सक सुश्री आस्था लूथरा सत्र में शामिल हुए और एक थेरेपी के रूप में मूड और उत्साह के उत्थान के लिए उपयोग किए जाने वाले संगीत के विभिन्न पहलुओं और विशेषताओं पर चर्चा की। आज के कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित लगभग 120 अकाल अकादमियों के लगभग 15,000 किशोर छात्रों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्‍त चंडीगढ़, हिमाचल, और हरियाणा के विभिन्न स्कूलों के किशोर छात्रों तथा शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भी आज के कार्यक्रम मे भाग लिया। इस कार्यक्रम में आने वाले शेष दिनों के लिए जिन किशोर विद्यार्थियों ने भाग लेना हो तो वह इस फोन नंबर पर संपर्क करें: 9501306895

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here