ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
खंड ददाहु की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता का खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 4 जॉन के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया । प्रथम दिन के प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 50 मीटर की रेस हुई जिसमें कमलाड जॉन के कार्तिकये प्रथम स्थान और बड़ोंन जॉन से प्रवीण द्वितीय स्थान पर है। गर्ल्स 50 मीटर दौड़ में विशाखा प्रथम स्थान पर रही और मानवी द्वितीय स्थान पर है। 100 मी बॉयज दौड़ में कार्तिकेय प्रथम स्थान और नैतिक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विशाखा कमलाड़ स्कूल प्रथम स्थान और मानवी कमलाड स्कूल की द्वितीय स्थान पर रही ।शॉर्ट फुट बॉयज में कमलाड जॉन के प्रिंस ने प्रथम स्थान और पारस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स में विशाखा द्वितीय स्थान तथा गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा बॉयज कबड्डी मैच का शुभारंभ किया गया जिसमें जॉन कमलाड विजेता रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतीश शर्मा के साथ रणदीप ठाकुर भारत सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे इसके अलावा पीटीएफ अध्यक्ष सुरेश तोमर और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान दीप राम चौहान विशेष रूप से बच्चों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे।



