मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
पर्यटन नगरी मनाली के भृगु झील की ओर ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए धावक का अभी तक कोई पता नही चल पाया है। रविवार को भी दो अलग अलग रेस्कयू टीम उसकी तलाश में जुटी रही। लेकिन उसका पता नही चला। दो दिन पहले जोगनीं फाल में उसका मोबाइल बरामद हुआ है। उसी जगह उसकी तलाश की जा रही है। राहुल रमेश पुत्र रमेश निवासी 15 एच, पॉकेट-4, मयूर बिहार, दिल्ली सोलंग में 100 मीटर दौड़ में भाग लेने के लिए आया था। 28 सितंबर को वह पलचान से भृगु झील की ओर गया। लेकिन लौटकर नही आया। आखिरी बार उसकी मोबाइल लोकेशन जोगनी फाल के आसपास थी। वहीं पर उसका मोबाइल भी मिला था। आशंका जताई जा रही है कि रास्ता भटकने के कारण वह गलत दिशा की ओर गया। युवक के पिता रमेश ने मनाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद मनाली पुलिस और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण अंबढ खेल संस्थान की टीम तलाशी में जुटी है। आज तीसरे दिन भी दिनभर उसकी तलाश की गई। थाना प्रभारी मुकेश खुद तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। लेकिन, उसका कोई पता नही चल पा रहा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए रेस्कयू टीम भेजी गई है। पुलिस और पर्वतारोहण संस्थान की टीम दिनभर सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल पाया।

