मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
मनाली के सोलंग में हेमंत गौड़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता स्नो लेपर्ड मनाली ने जीत ली है। उन्होंने रौचक फाइनल मुकाबले में सिमसा की ललु इलेवन टीम को हराया। इससे पहले स्नो लेपर्ड मनाली ने आर्मी की टीम को जबकि ललु इलेवन ने मनाली की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में जिला भर की 17 टीमों ने भाग लिया। हेमंत गौड़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ओर से यथासम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी साथ ही विजेता टीम को ट्राफी के साथ पचास हजार रूपए इनाम भी दिए। गौड़ ने घाटी के युवाओं से आग्रह किया कि वो नशे से दूर रहें और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों सहित विजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भी विजेता टीम को बधाई दी। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम रमण शर्मा ने किया था।


