सतपाल सत्ती की सदस्यता हो रद्द – लक्की राणा (एनएसयूआई इकाई पूर्व अध्यक्ष)

0
834

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
एनएसयूआई राजगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्की राणा ने सतपाल सत्ती पर रोष प्रकटकिया | उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती की सदस्यता रद्द की जाए | पिछले दिनों विधानसभा सत्र में जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणी का उपयोग ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने किया है | उसका हम कड़ा विरोध करते हैं इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी विधानसभा में करना उचित नहीं है | सतपाल सत्ती ऊना विधायक द्वारा जो घटिया मानसिकता का प्रमाण विधानसभा के विशेष सत्र में दिया गया, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं | उनका कहना था कि एक तरफ़ महिला बिल पास हुआ और महिला सशक्तिकरण की बात करने वालो के द्वारा ऐसी अपतिजनक टिप्पणी शोभा नहीं देती | उन्होंने कहा कि महिला शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान | सतपाल सत्ती की सदस्यता बर्खास्त हो यही दरख्वास्त हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दुर्भाग्य तो इस बात का है कि विधानसभा में एक मात्र महिला रीना कश्यप है और वो भी इस टिप्पणी पर ठहाके मार रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here