मुख्य समाचार

श्री रेणुकाजी में 9 लोगों को महामंडलेश्वर द्वारा किया गया सम्मानित

रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला सिरमौर के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी में गायत्री मंदिर का 39वां स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले इस समारोह मे समाजसेवा, पत्रकारिता, देश सेवा, धर्म-संकृति व बेहतर कार्य कुशलता के क्षेत्र में अपनी बहुमुल्य सेवाएं देने वाले 9 श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं गायत्री मंदिर के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने की। इस दौरान वन संपदा के संरक्षण के लिए डीएफओ श्रीरेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, बेहतर कार्यकुशलता के लिए तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकुर, बीएमओ धगेडा डॉ.मोनीषा अग्रवाल, देश सेवा के लिए सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार शैलेश सैनी, छौऊ बौगर पंचायत की प्रधान संगीता तोमर, धावक विरेन्द्र सिंह, वयोवृद्ध कुन्दन सिंह तोमर व विजिट शिरगुल सेवा दल कोटी धीमान को गायत्री पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित हुए श्रेष्ठ व्यक्तियों को एक शाल, माला, समृति सिंह व धार्मिक पुस्तकें भेंट की गई। महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने कहा कि समाज में जो लोग दूसरों की सेवा व मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन,भगवती गीत संगीत व प्रवचनों के पशचात विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago