हाब्बन में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन , विनय भगनाल रहे उपस्थित

0
1025

निशेष शर्मा (राजगढ़)

देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने आज हाबन में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की । इस कबड्डी प्रतियोगिता को युवा क्लब हाबन आयोजित करवा रहा था ।

इस प्रतियोगिता में राजगढ़ क्षेत्र की लगभग 35 टीमों ने भाग लिया
इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने युवा क्लब हाबन को 50000 अपनी जिला परिषद निधि से सड़क के निर्माण के लिए और 5100 अपनी ऐच्छिक नीधि से कमेटी को दिए । उन्होंने महिला मंडल हाबन ओर महिला मंडल ओड़ियाघाट को भी जिला परिषद निधि से 50-50 हजार देने की घोषणा की ।


इस उपलक्ष पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से आए दिन लगभग क्षेत्र के हर हिस्से में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं हो रही है वह युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । इस उपलक्ष पर उनके साथ पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, प्रवीण, राजेंद्र अनिल, मंजू,विकास इत्यादि लोग शामिल रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here