नौहराधार तलाँगना गांव के निवासी कपिल चार दिनों से लापता

0
2093

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
8 सितंबर से तहसील नौहराधार के अंतर्गत तलाँगना से एक 34 वर्षीय युवक अचानक से लापता हो जाने से परिवार के लोग खासा परेशान हैं। पीड़ित परिवार युवक के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो जाए, इसको लेकर डरा और सहमा हुआ है | 8 सितंबर को कपिल तलाँगना से कांडो गांव जाने को कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। युवक के घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। गांव के लोग उक्त युवक को ढूंढने समूचे क्षेत्र में जा चुके है, मगर अभी तक उसका कोई पता नही लग पाया है | परिवार के सदस्यों ने कपिल के गुमशुदगी की रिपोर्ट नौहराधार चौकी में कर दी है, अब पुलिस भी उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई है | परिवारजनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को कपिल का पता चले तो पुलिस चौकी नौहराधार को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here