Categories: Uncategorized

डीएवीएन स्कूल ददाहू में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

हेमंत चौहान (श्री रेणुकाजी)

सांई सेवा समिति नाहन के द्वारा डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में एक निबन्ध
लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाये गए थे । पहला वर्ग था 8 से 11 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों का , दूसरा वर्ग था 11 से 14 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों का ,तीसरा वर्ग था 14 से 17 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों का । सभी विद्यार्थियों को हिन्दी और अंग्रेजी किसी भी माध्यम में भाग लेने की छूट थी । पहले वर्ग एक के विद्यार्थियों निबन्ध लेखन के लिए तीन विषय पेंरेंटस -मेरे सजीव भगवान , साझा करना ही देखभाल है , और अन्न ही ईश्वर हैं दिए गए थे । इसी प्रकार वर्ग दो के विद्यार्थियों को निबन्ध लेखन के लिए तीन विषय दिए गए थे , हंसी सर्वश्रेष्ट दवा हैं , समय की बर्बादी जीवन की बर्बादी हैं , और स्वच्छ भारत हरा भारत दिए गए थे । तीसरे वर्ग के विद्यार्थियों को निबन्ध लेखन के लिए मानव सेवा माधव सेवा हैं , प्रेम देना एंव क्षमा करना हैं और इच्छांओ पर नियंत्रण दिए गए थे । हर वर्ग के विद्यार्थियों को तीन में से किसी एक विषय पर 1500 शब्दों का निबन्ध डेढ घण्टे में लिखना था ।
इस प्रतियोगिता में वर्ग एक में हिन्दी माध्यम में नव्या ठाकुर ने प्रथम , साक्षी ने द्वितीय और अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वर्ग दो में हिन्दी माध्यम में सुहानी ठाकुर ने प्रथम , आभा ने द्वितीय और नितिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी वर्ग में अंग्रेजी माध्यम में मोनिका ने प्रथम , ज्योत्सना ने द्वितीय और सुहानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तीसरे वर्ग में में हिन्दी माध्यम में हिमानी ने प्रथम , अवनी ने द्वितीय और गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में अंग्रेजी माध्यम में स्नेहा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । सभी विजेता छात्र अब आगामी जिला स्तरीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगें ।
पारितोषिक वितरण सेवा निवृत अध्यापिका परम आदरणीय श्री मति रेणु शर्मा जी के कर कमलों द्वारा किया गया। श्री मति रेणु शर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकांमनाए और आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ,श्री मति भावना गोयल श्री मति रेणु शर्मा जी , किरण जी विद्यालय का समस्त स्टाॅफ , सभी विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

42 minutes ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

47 minutes ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

3 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

6 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

23 hours ago

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने किया नाहन शाखा का भ्रमण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…

1 day ago