Categories: Uncategorized

हिमोत्कर्ष संस्था ने राजगढ़ के दो अध्यापक किए सम्मानित

निशेष शर्मा (राजगढ़)

जिला सिरमौर की हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा इस वर्ष जिला के विशारद पुरस्कार से सम्मानित 8 शिक्षको में शिक्षा खण्ड राजगढ़ के 2 शिक्षको को भी सम्मानित किया गया | हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में कार्यरत पी जी टी बायोलोजी सुमन राणा व् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना में कार्यरत टी जी टी नान मेडिकल दिनेश शर्मा को विद्या विशारद सम्मान से पुरस्कृत किया गया | राजगढ़ के दोनों अध्यापको का शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय  योगदान रहा है और इसी योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान  प्रदान किया गया है | दोनों ही अध्यापको द्वारा शिक्षित दर्जनों बच्चे जहाँ प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर चुके है वहीं अन्य शेक्षणिक प्रतियोगिताओं में भी जिला ही नही बल्की  प्रदेश स्तर पर भी राजगढ़ का नाम रोशन करते आ रहे है |  

दिनेश शर्मा ने कोविड के समय अमेजिंग मैथ्स बीद दिनेश   यु टियूब चैनल बनाकर अपने स्कूल के विद्यार्थियों को ही नही बल्की अन्य हजारो विद्यार्थियों को भी लाभान्वित किया था | दिनेश शर्मा राज्य स्तर की कार्यशाला में कक्षा 6 से 8 वीं तक की हिमाचल लोक संस्कृति की पाठय पुस्तक भी लिख चुके है और हर वर्ष खेलकूद व् सांस्कृतिक  प्रतियोगिताओं में इनके द्वारा प्रशिक्षित बच्चे अव्वल रहे है | यही नही कोविड काल में डेढ़ माह तक सिविल हास्पिटल राजगढ़ में डाटा एंट्री तथा कोविड टेस्ट करवाने का कार्य करना इनकी जन कल्याण भावनाओ को प्रदर्शित करता है |    

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

11 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago