राजनीति

आज भारत जोड़ो यात्रा कोपूरा हो चुका एक वर्ष – सतेंद्र नेहरू

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),
कांग्रेस ओबीसी विभाग जिला सिरमौर के अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू ने प्रेस में दिए बयान में कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूरा हो चुका है, जिसको कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व देश के युवाओं की धड़कन राहुल गाँधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए पद यात्रा शुरू की थी | जिसका मकसद आपसी भाईचारा और प्रेम भाव को बढ़ाना था | ये पद यात्रा 136 दिनों तक चली, जिसमे 4081 किलोमीटर का सफर तय किया गया | इस पद यात्रा ने 12 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेश, 75 जिले, 76 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, 275 देश के प्रतिष्टित लोगों से उन्होंने चलते चलते हुए बातचीत की | 13 बड़ी जनसभाए और 12 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमे उन्होंने देश के जवलनत मुद्दों पर बातचीत की | जैसे भष्टाचारी बेरोजगारी और महंगाई ये पद यात्रा देश के जिस भी कोने से गुजरी देश की जनता का अपार प्यार और आशीर्वाद राहुल गाँधी को मिला | जिसका सकारात्मक परिणाम 2024 मे आने वाले लोक सभा चुनाव मे देश की जनता को देखने को मिलेगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

10 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

10 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

10 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

16 hours ago