अपराध /दुर्घटना

चंबा-सिढ़कुंड-माणी मार्ग पर बलैरो वाहन दुर्घटना में 3 की मौत 7 घायल

एम.एम.डैनियल/चंबा- जिला चंबा सिढ़कुंड-माणी मार्ग पर टरीरू मोड़ नामक स्थल समीप बलैरो वाहन एचपी10-बी 8051 के दुर्घटनाग्रस्त में उसमें वाहन में सवार कुल 11 लोगों में से दो महिलाओं, एक बच्चे की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में अन्य 7 लोग गंभीर व आंशिक रूप से घायल हो गए। दुर्घटना घटित होते ही आस-पास के ग्रामीणों तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ करते हुए मामले की सूचना पुलिस थाना सदर सहित 108 रोगी वाहन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य दल मौके की ओर रवाना हो गए। वहीं सदर विधायक नीरज नैय्यर भी सूचना मिलते ही पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा घायलों का कुशलक्षेम लेने पहुंचे व घायलों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने का अश्वासन दिया।
जानकारी अनुसार चंबा से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिढ़कुंड पंचायत के दुआट महादेव मंदिर में बच्चे का मुंडन संस्कार कर एक ही परिवार के सदस्य वापस राजपुरा गांव घर लौट रहे थे। लेकिन जब बलैरो वाहन सिढ़कुंड-माणी मार्ग पर टरीरू नामक स्थान पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क के साथ लगती खाई में जा गिरी। जिसमें दो महिलाओं व एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि तत्काल वाहन में सवार अन्य सवार 7 महिलाओं व बच्चों को गंभीर व आंशिक चोटें आई। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को तुरंत निजी व रोगी वाहनों के माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें ममता पत्नि यशपाल उम्र 24 वर्ष गांव राजपुरा की गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सकों द्वारा आगामी उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय कांगड़ा रेफर किया गया है।

घायलों की सूची

  1. ममता पत्नि यशपाल उम्र 24 वर्ष गांव राजपुरा।
  2. पूजा पत्नि सत्यानंद उम्र 25 वर्ष गांव राजपुरा।
  3. मिनाक्षी पत्नि जीवन उम्र 27 वर्ष गांव राजपुरा।
  4. अर्थ पुत्र सत्यानंद उम्र 5 वर्ष गांव राजपुरा।
  5. रूही पुत्री जीवन उम्र 2 वर्ष गांव राजपुरा।
  6. दीवांक्ष पुत्र जीवन उम्र 5 वर्ष गांव राजपुरा।
  7. यशी पुत्री सत्यानंद उम्र 8 वर्ष गांव राजपुरा।

मृतकों की सूची

  1. बीना देवी पत्नि रोशन उम्र 45 वर्ष गांव राजपुरा।
  2. मिमी पत्नि रमेश उम्र 27 वर्ष गांव राजपुरा।
  3. शानवी पुत्री यक्षपाल उम्र 2 वर्ष गांव राजपुरा।

इस सदर्भ में डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना सदर में बलैरो वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। जबकि दुर्घटना में मारे गए मृतकों के शव पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा शवगृह में रखे गए है। जहां शुक्रवार सुबह उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

वहीं एसडीएम चंबा अरूण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिवारों को जिला प्रशासन चंबा की ओर से फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार व 7 घायलों को 5-5 हजार रूपए फौरी राहत रूप में प्रदान किए गए है।

उधर सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि यह बेहद दुखद दुर्घटना घटित हुई जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। जबकि 7 महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। जिनके उपचार के व अन्य सहायता के मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आदेश जारी कर दिए है। वहीं जिला प्रशासन की ओर फौरी राहत के रूप में मृतकों व घायलों को मुआवजा राशि जारी कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

भटटाकुफर चौक पर सड़क धसने की घटना पर NHAI ने दिया स्पष्टीकरण

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ), एनएचएआई स्पष्ट करना चाहता है कि आज सुबह से इंटरनेट…

1 day ago

पुलिस थाना नालागढ़ की कार्रवाई में अवैध देसी कट्टा बरामद, Arms Act के तहत मामला दर्ज

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता), आज पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गांव दत्तोवाल मे आरोपी…

1 day ago

जीवन में सफलता प्राप्त करने का नहीं होता है कोई शॉर्टकटः राजेश धर्माणी

भगेड़ स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री…

1 day ago

नाहन में 26 नवंबर को मजदूर, किसानों का होगा संयुक्त प्रदर्शन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता), सीटू जिला सिरमौर कमेटी आज से लागू किए गए चारों लेबर…

1 day ago

फोरलेन निर्माण कार्य पर आगामी आदेशों तक रहेगी रोक- उपायुक्त

शिमला (विकस शर्मा, ब्यूरो चीफ), भटटाकुफर चौक पर सड़क धसने की घटना का निरीक्षण उपायुक्त…

1 day ago

ऊना गोली कांड मामला : पूर्व विधायक सतपाल रायजाधा ने मौजूदा विधायक सतपाल सिंह सत्ती को लीगल नोटिस भेजा =

ऊना (अक्की रत्तन),पूर्व विधायक सतपाल रायजाधा ने मौजूदा विधायक सतपाल सिंह सत्ती को लीगल नोटिस…

1 day ago