निशेष शर्मा (राजगढ़)
हर साल की तरह इस साल भी बनालीधर मेला धूमधाम से संपन्न हुआ । मेले में कमेटी के द्वारा इस बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 30 टीमों ने भाग लिया । देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने बनालीधार धार मेले में बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस उपलक्ष पर मेला कमेटी बनालीधार ने उनका धूमधाम से स्वागत किया ।
इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने जनता और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह से समाज में नशा फैल रहा है ऐसी प्रतियोगिताएं यदि समय-समय पर होती रहें तो युवा नशे की ओर अग्रसर ना होकर इन खेलों में अपना भरपूर योगदान देंगे । इस उपलक्ष में उन्होंने मेला कमेटी को जिला परिषद निधि से एक लाख रुपए और अपनी ऐच्छिक नीधि से ग्यारह हजार रुपए दिए ।
इस उपलक्ष पर उनके साथ चुड़ैश्वर कला मंच के मुखिया जोगिंदर हाबी, पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल,सुनील भगनाल ,जयप्रकाश भगनाल, भरत भूषण ,नीरज वर्मा ,कविराज ,निकेश ,शीतल आशु ,राहुल ,आर्यन ,सार्थक, अरुण, गौरव,सौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…