केलांग (रंजीत लाहौली, संवाददाता),
जनजातीय जिला लाहौल एंव स्पीति में सेवाएं दे चुके 8 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित DGP disk से नवाजा गया है| इनमें से 4 प्रदेश के अन्य जिलों को स्थानांतरित हो चुके हैं | गेयटी थिएटर शिमला में एचसी राजेश कुमार 32, एचसी प्रमोद कुमार 43, सीटी दीपक 55, तथा सीटी मनोहर लाल 186 को प्रदेश पुलिस के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व जज्बे को साबित करते हुए किए गए | उत्कृष्ट कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा DGP disk से सम्मानित किया गया | जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी IPS द्वारा समस्त जिला पुलिस की ओर से इन सभी पुलिस कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी |


