राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
कांग्रेस ओबीसी विभाग पच्छाद की महिला विंग की अध्यक्षा बनने पर स्नेह लता शर्मा ने ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, प्रदेश अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम चौधरी, जिला सिरमौर प्रभारी उमेश आर्य नेगी, अध्यक्ष सतेंद्र नेहरु, पछाद नेत्री दयाल प्यारी, प्रदेश महिला सचिव राजेश्वरी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दत्त शर्मा व समस्त शीर्ष नेतृत्व व कांग्रेस परिवार के आम जनमानस का बहुत-बहुत आभार जताया है |