महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक लाख एक सौ एक रूपए

0
334

हेमंत चौहान (श्री रेणुकाजी )


जिला सिरमौर के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी के गायत्री आश्रम के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने शिमला में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख एक सौ एक रूपए अंशदान किए। प्राकृतिक आपदा के इस समय में स्वामी दयानंद भारती ने मानव कल्याण के लिए आगे आए और लोगो से भी इस पुण्य कार्य करने की अपील की है। स्वामी दयानंद भारती जनमानस के हित में समय समय पर इस तरह के परोपकार और सेवा भाव से सामाजिक कार्य करते आ रहे है।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वामी दयानंद भारती का इस अंशदान रूपी सेवा की सराहना करते हुए धन्यवाद किया। स्वामी दयानंद भारती जी के साथ श्री रेणुका जी विधानसभा के विधायक विनय कुमार और कांग्रेस पार्टी के सदस्य मित्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here