निशेष शर्मा (राजगढ़)
परमहंसा योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाड़ना चुनवी ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेस्ट स्कूल का खिताब जीता । जोकि राजकीय उच्च विद्यालय देवना थनगा में 13 अगस्त को संपन्न हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार विद्यालय के बच्चों ने अपना कब्जा किया और ऑल राउंड बेस्ट स्कूल का खिताब अपने नाम किया । विद्यालय की टीम जहां कबड्डी में विजेता रही वहीं संगोष्ठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अरनव राणा ने प्राप्त किया और लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान तरुण चौहान ने अर्जित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराज बलूनी ने बच्चों की इस जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षक और बच्चों की कड़ी मेहनत को दिया । गौरतलब है कि परमहंसा योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाड़ना चुनवी वर्ष 2005 से ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…