लाहौल : डॉक्टर मोहन बने मेडिकल ऑफिसर संघ के नए अध्यक्ष

0
401

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

डॉक्टर मोहन को लाहुल स्पीति चिकित्सा अधिकारी संघ का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। डॉक्टर धीरज बंसल को उपाध्यक्ष और डॉक्टर छेवांग तोबगे को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉक्टर धीरज बंसल ने बताया कि डॉक्टर ओशिन ठाकुर को संयुक्त सचिव, डॉक्टर राम सिंह कैशियर, डॉक्टर तरुण शर्मा प्रेस सचिव, डॉक्टर स्वर्ण शालाख चंदेल स्टेट चीफ एग्जीक्यूटिव मेंबर और डॉक्टर अराणयेका जसवाल को डिस्ट्रिक्ट चीफ एग्जीक्यूटिव मेंबर मनोनीत किया गया है। मेडिकल ऑफिसर एसोसिशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों को पहले की तरह नॉन प्रैक्टिस एलाउंस की सुविधा दी जाए। संघ ने मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक पदों में डॉक्टरों को तब्बजो दी जाए। इसके अलावा संघ ने 4-9-14 का लाभ दिए जाने की मांग की है। मेडिकल ऑफिसर संघ ने सेवानिवृति के बाद डॉक्टरों को एक्सटेंशन दिए जाने का विरोध किया है। वहीं संघ ने समय पर डॉक्टरों को प्रोमोशन दिए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here