राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
राजगढ़ खंड की ग्राम पंचायत देवठी मझगांव में स्वयं सहायता समूह व महिला मंडल ने मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण कर सराहनीय कार्य किया है | महिला मंडल की प्रधान पुष्पा देवी वर्मा ने जानकारी दी कि सभी महिलाओं ने मिलकर लगभग 400 पौधों का रोपण किया है | इन पौधों में मुख्यता बान और देवदार के पौधों का पंचायत की सड़कों के किनारे पर्यावरण पर्यावरण को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए किया गया है | स्थानीय पंचायत की आशा कार्यकर्ता अनीता वर्मा ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए उन्हें पंचायत के ही फौज से सेवानिवृत्त आए सुरेश कुमार वर्मा ने प्रेरित किया | इस नेक कार्य को करने के लिए सुरेश कुमार वर्मा ने ही उन्हें पौधे उपलब्ध करवाएं तथा भविष्य में भी इस तरह के नैतिक कार्य को करते रहने की प्रेरणा प्रदान की और महिलाओं का हौसला अफजाई के लिए जलपान का भी प्रावधान किया |


