राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित में काम कर रहा है। परिषद द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी परिषद द्वारा यह अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा आज राजगढ़ के स्थानीय गांव सधोड़ी मे वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन जिला संगठन मंत्री बलबीर औरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ नगर इकाई अध्यक्ष विनीत आर्य उपस्थित रहे। बलबीर ने परिषद द्वारा किये गये कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों से अपील की कि हम लोगों ने ऐसे ही मिल कर अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध करना है ऐसे ही अपने अपने निवास स्थानों पर भी वृक्षारोपण कर सकते हैं। इसी तरह से उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विभिन्न आयामों से समाज के लिए काम किया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता भारती, महक, बृजेश, मंजीत, दीक्षा, दीक्षा चौहान, सौरव, जतिन, कार्तिक, रमन, हर्ष, अनुभव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

