कुल्लू : एनएचपीसी की कार्मिक ने वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स- 2023, जर्मनी में जीता कांस्य पदक

0
477

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

अरुणाचलम नलिनी, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त), एनएचपीसी ने 28 जुलाई से 5 अगस्त 2023 तक जर्मनी के कोलोन में आयोजित हो रहे 8वें वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023 में बैडमिंटन महिला युगल में कांस्य पदक जीता है। वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023, विशेष रूप से बौनेपन वाले एथलीटों के लिए आयोजित होने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है। इसका लक्ष्य दुनिया भर के बौनेपन वाले एथलीटों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। नलिनी एक फ़ाइनेंस प्रोफेशनल हैं और एनएचपीसी के सौर ऊर्जा परियोजना, तमिलनाडु में तैनात हैं। नलिनी ने अपनी बहुविकलांगता (ओर्थोपीडिक और ड्वार्फ) के बावजूद विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। एनएचपीसी हमेशा अपने कर्मचारियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here