मुख्य समाचार

सिरमौर : राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पांवटा-शिलाई का निरीक्षण करने के उपरांत शीघ्र बहाली के दिये निर्देश

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पांवटा-शिलाई का निरीक्षण किया जो हाल ही में भारी बरसात के कारण राजबन के समीप कच्ची ढ़ांक के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। उद्योग मंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग 707 को वाहनों की आवाजाही के लिये खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर करें ताकि आम जनमानस को जल्द राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि तथा राजबन से आगे सिरमौरी ताल से सतौन के लिए एक वैकल्पिक पुल के निर्माण की डीपीआर भी जल्द तैयार की जाए ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके। हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वह कांडो-मालगी-नाड़ी सड़क को छोटे वाहनों तथा सतौन-भटरोग-सालवाला सड़क में यातायात सुचारू रखने के लिए मशीनरी तथा कर्मियों को तैनात करें ताकि किसान अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पंहुचा सके। उन्होंने कहा कि किसानों की कुछ नकदी फसलें तैयार हैं और इन्हें मण्डियों तक पंहुचाने के लिये मुख्य सड़क मार्ग तथा सम्पर्क सड़कों की बहाली के कार्य युद्ध स्तर पर सुनिश्चित किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन तथा प्रशासन बंद सड़कों, पेय जल योजनाओं तथा बाधित बिजली की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगो का आह्वान किया कि वह बरसात के मौसम को ध्यान रखते हुए घरों मेे सुरक्षित रहें तथा अति आवश्यक कार्य के चलते ही बाहर निकलें या यात्रा करें ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके। इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण गृह पांवटा साहिब में जन समस्याएं सुनी जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा शेष को संबन्धित विभागों को निराकरण के लिए प्रेषित किया। इस अवसर पर विधायक पांवटा साहिब सुख राम चौधरी, एसडीएम गंुजीत सिंह चीमा, राष्ट्रीय सड़क तथा उच्च मार्ग मंत्रालय भारत सरकार (नॉर्थ) परियोजना निदेशक विवेक पंचाल, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, डीएफओ पांवटा ऐश्वर्य राज, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अीिायंता व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago