मुख्य समाचार

मंडी : विंटर गेम्स इटली के लिए स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश ने तैयारियां की शुरू

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

इटली में विशेष बच्चों के आयोजित किए जाने वाले विंटर गेम्स के लिए स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर आज मंडी जिला के सुंदरनगर में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय फ्लोरबॉल, बैडमिंटन और टेबल टैनिस प्रतियोगिता तथा चयन शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने मुख्यातिथि और विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में डॉ. मल्लिका नड्डा तथा राकेश जंवाल ने बर्लिन में आयोजित विश्व ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश के 2 पदक विजेता विशेष खिलाड़ी तथा उनके 3 प्रशिक्षकों को प्रदेश की ओर से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि दो वर्षों के बाद स्पेशल खिलाड़ियों के लिए विंटर गेम्स इटली में होने जा रही हैं और हिमाचल प्रदेश से अधिक खिलाड़ियों द्वारा इन खेलों में भाग लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बर्लिन में आयोजित विश्व ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता में भारत से 198 विशेष खिलाड़ी ने 15 खेलों में भाग लिया है। देश को गौरान्वित करते हुए इन खिलाड़ियों द्वारा 202 मैडल लाए गए हैं। प्रदेश से अविनाश ने बास्केटबाल में स्वर्ण तथा सूरज ने वॉलीबाल मे कांस्य पदक जीत देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मल्लिका नड्डा ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय फ्लोरबॉल, बैडमिंटन और टेबल टैनिस प्रतियोगिता तथा चयन शिविर का शुभारंभ किया गया है। इसमें प्रदेश के 9 जिलों से लगभग 100 विशेष खिलाड़ी नेशनल गेम्स की तैयारियों के लिए भाग ले रहे हैं। इनमें से चयनित खिलाड़ी नेशनल गेम्स में भाग लेगें। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, महासचिव पायल वैद्य, नगर परिषद सुंदरनगर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश स्पेशल ओलंपिक्स के सहसचिव डॉ. एन के शर्मा, डॉ. सुनील धर्मा खेल निदेशक स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश, राजेश शर्मा राष्ट्रीय प्रशिक्षक, जगदीश राणा अध्यक्ष स्पेशल ऑलम्पिक जिला मंडी, डॉ. कंवर सिंह सचिव मंडी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

6 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

20 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

21 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago