मुख्य समाचार

शिमला : पंचायती राज मंत्री ने पुजारली तथा रझाणा पंचायत वार्डों के विभिन्न वार्डों का किया दौरा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी की ग्राम पंचायत पुजारली तथा रझाणा के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विस क्षेत्र की सभी 36 पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है और इसी के तहत 12 जुलाई 2023 तक विस क्षेत्र के सभी वार्डों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से पूरे प्रदेश के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है वहीं कसुम्पटी विस क्षेत्र के भी सभी लोगों को उन योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाएगा ताकि प्रदेश का समग्र विकास हो सके। अनिरुद्ध सिंह ने आज पुजारली तथा रझाना ग्राम पंचायतों के कवालग, पुजारली धमेची, कवारा, सैंज सरीवन, बड़ा गांव, पट्टी, होरी, बेओलिया एवं दोची वार्डों में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विस क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकासात्मक परियोजनाओं को गति प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी दृष्टि से प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश की जा रही है ताकि हर वार्ड के लोगों को विकास की धारा में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रसार-प्रचार करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को उन योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिले और वह उनका उचित लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने कवालाग में सामुदायिक भवन की छत के लिए 2 लाख रुपये तथा आंगनवाड़ी केंद्र की छत के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कावलग प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण के संबंध में पूरा आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दमेची से एपीजी विश्वविद्यालय तक की सड़क को पक्का करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पंचायती राज मंत्री ने अन्य वार्डों से प्राप्त समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष चंद्रकांता, नगर निगम पार्षद विशाखा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

4 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

18 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

19 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

23 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago