राजगढ़ : पशु पालन विभाग हि०प्र० कर्मचारी संघ इकाई राजगढ़ की बैठक संपन्न

0
575

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

पिछले कल पशु पालन विभाग हि०प्र० कर्मचारी संघ इकाई राजगढ़ की बैठक राजगढ़ में संपन्न हुई। बैठक मे पूर्व में चुनी गई कार्यकारणी की समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात कार्यकारिणी को भंग किया गया व नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राजगढ़ उपमण्डल के सभी पैरा वेटस ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से कार्य का गठन व विस्तार किया गया | कार्यकारिणी में नागेन्द्र सिंह को प्रधान, सुभाष तोमर को महामन्त्री, राजेश्वर दत्त शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, नन्दलाल भाटिया को मुख्य सलाहकार, सुनील शर्मा को उप प्रधान, शीतल शर्मा को सलाहकार, उपेन्दर ठाकुर को वित्त सचिव, अशोक शर्मा को प्रैस सचिव, किशन सिंह, कमल कुमार व बलवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here