चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
जिला चंबा के उपमंडल सलूणी में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खंड स्तरीय चुनाव महासंघ जिला संयोजक विजय शर्मा की अगुवाई में आयोजित किए गए। इस चुनाव बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका में नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं ब्यास देव और अर्जुन सिंह जी भी सह प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कर्मचारियों महासंघ सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुरजीत सिंह को अध्यक्ष पद पर समर्थन प्रदान किया। जबकि महासचिव पद के लिए राजेंद्र सिंह का नाम सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं संयुक्त सचिव के लिए अंचना कुमारी, कोषाध्यक्ष के पद पर ऐश राज को नामित किया गया। इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला संयोजक विजय शर्मा ने समस्त चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई प्रेषित की साथ ही साथ कर्मचारी हितों के लिए वचनबद्ध रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हर कर्मचारी के संग दिन-रात एक प्रहरी की भांति साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों के साथ से ही ओपीएस के आरंभ किए गए आंदोलन में जीत प्राप्त हुई है। जिसके लिएहर कर्मचारी बधाई एवं श्रेय के पात्र है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अश्वस्त करते हुएकहा कि जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जब भी कर्मचारियों को जहां भी आवश्यकता पड़ेगी महासंघ समस्त पदाधिकारी व सदस्य उनके साथ हाजिर मिलेंगे।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…