चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में आग लगने के कारणतत्काल उसमें सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही दमकल केंद्र चंबा व पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीमें मौके पर रवाना हो गई। लेकिन जब तक दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया तब तक बहुत देर हो चुकी। वहीं मामले का संज्ञान होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला चंबा विनोद धीमान ने स्वयं घटना स्थल का मुआयना करने सहित फॉरेंसिक विभाग टीम को मौके पर बुलाकर जले शव के अवशेष एकत्रित कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा स्थित फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गये। वहीं मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच से ज्ञात हुआ कि एक बीएसफ में कार्यरत अमित राणा पुत्र रघुवीर राणा निवासी गांव गेहीं/लगोड़ नुरपुर जिला कांगड़ा निवासी जवान अपनी निजी कार एचपी 28जी-9306 से चंबा की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही उसने जोत मार्ग की चढ़ाई पार की तो चलती कार में उससे गाड़ी की हैंडब्रेक लग गई। वहीं कार में अचानक आग की लपटे उठ पड़ी। कार की हैड़ब्रेक लगने के कारण जवान अमित राणा को बाहर आने तक का मौका नहीं मिला। वहीं इस उसी दौरान वहां से गुजरते अन्य राहगीरों ने स्वयं राहत-बचाव कार्य करते हुए हादसे की सूचना पुलिस चौकी सुल्तानपुर को देने सहित दमकल विभाग को इस संदर्भ में सूचित किया। लेकिन जब तक बीएसएफ जवान अमित तक मदद पहुंचती तब तक उसके जीवन की लीला समाप्त हो गई। वहीं दमकल विभाग ने कड़ी मशक्त के बाद कार में लगी आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन तेज आग की लपटों के कारण बीएसएफ जवान अमित का शरीर पूर्ण रूप से जल कर खाख हो गया। पुलिस ने मृतक जवान अमित के जलने के बाद बचे अवशेषों को आला अधिकारियों की मौजूदगी में फॉरेंसिक विशेषज्ञ दल के साथ एकत्रित कर उसका पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में फॉरेंसिक प्रयोगशाला में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके मृतक के गिने-चुने बचे हड्डियों के अवशेषों को पुलिस ने तमाम औचारिकताओं के पूर्ण करने के पश्चात आगामी रस्मों के निर्वाह के लिए परिजनों को सौंप दिए। उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस व दमकल कर्मियों को मामले की सूचना तो मिली। लेकिन चंबा मुख्यालय से जोत तक पहुंचते-पहुंचते कार जलकर पूर्ण रूप से राख हो गई। जिसमें तत्काल सवार सेना का जवान भी पूर्ण रूप से जल गया। जिसके केवल कार से कुछ अवशेष ही बरामद हो पाए। पुलिस आग लगने के कारणो ज्ञात करने के लिए फॉरेंसिक विभाग की मदद ले रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जबकि परिजनों को मामले की सूचना दे दी थी। जिसके चलते वीरवार को पुलिस ने मृतक जवान के बचे हुए अवशेष पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।


