कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की ऊंची पर्वत श्रृंखला घोड़िल जोत में आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार पिछले कल यहां बिजली गिरने से150 भेड़ बकरियां जलकर मर गई है जबकि एक गड़रिया बुरी तरह से जुलस गया है। घायल अवस्था में गड़रिया को कुल्लू अस्पताल लाया गया है। गड़रिया का नाम सोनू बताया जा रहा है। यह घटना मणिकर्ण बाजार से ऊपर बाली ऊंची पहाड़ी पर घटी है जहां गाड़गी गांव के कुछ फुआल भेड़-बकरियां चराने गए हुए थे और भेड़-बकरियां चराते समय यह घटना घटी है।


