राजगढ़ : जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ इकाई राजगढ़ ने स्मरण प्रदर्शन का किया आयोजन

0
603

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ इकाई राजगढ़ ने सामूहिक अवकाश लेकर एक स्मरण प्रदर्शन का आयोजन किया। जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सिरमौर अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि ये आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, उसी प्रकार जिला सिरमौर के सभी खण्डों में और जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन में भी किया गया है। गत वर्ष 27 जून 2022 को संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। आज एक वर्ष बीत जाने पर व नई सरकार के 6 माह का कार्यकाल हो जाने पर भी हमारी विभाग में विलय की मांग को पूर्ण नही किया है। न ही OPS में लिया गया, न ही छठा वेतन आयोग लागू  किया गया। आज ये प्रदर्शन सरकार के आश्वाशन को याद दिलाने के लिए किया गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान ने गत वर्ष संघ द्वारा की गई हड़ताल के दौरान हमारी विभाग में विलय की  मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। संघ राज्य सरकार से मांग को पूर्ण करने का पुनः निवेदन करता है कि हमारी मांग को अविलम्भ पूर्ण करने की कृपा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here