राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गढोल पीड़ग में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम की नाडल अधिकारी कु० प्रियंका हितेषी ने बताया कि सामजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के आदेशानुसार 19 से 26 जून तक एक पखवाड़े का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और प्लस टू की छात्रा दिव्यांशी द्वारा नशे के खिलाफ नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सभी विद्यार्थियों और अध्यापको को शपथ दिलाई गयी | इस दौरान भाषण, चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया | भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्लस टू की दिव्यांशी ने प्रथम, प्लस टू की निहारिका ने द्वितीय तथा नवीं कक्षा की यतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कनिष्ठ वर्ग में सातवी कक्षा की इशिका व अनामिका प्रथम व द्वितीय तथा छठी कक्षा की आरुषी तृतीय स्थान पर रहे | चित्रकला व नारा लेखन में वरिष्ठ वर्ग में सलोनी, कृष व दिवयांशी तथा कनिष्ठ वर्ग में साहिल, अनमोल व आदित्य ठाकुर कर्मशा: पहले, दुसरे व तीसरे स्थान पर रहे | विद्यार्थियों द्वारा गाँव में जाकर भांग के पौधों को भी नष्ट किया गया |

