कुल्लू : पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण- II द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

0
490

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण- II द्वारा 24 जून 2023 एवं 26 जून 2023 यानी आज एडिट-1 ग्राम शिल्हा, पंचायत बरशेणी, जिला कुल्लू मे दो दिन का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं Cardio Pulmonary Resuscitation (CPR) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। राजीव अनुज शर्मा, महाप्रबंधक (सिविल) द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर मे डॉ. ज्योतिर्मय जैन, डॉ. मीरा जैन, डॉ. पिंकी रॉय एवं चिकित्सा विभाग की टीम ने वर्कर एवं ग्रामीणों की चिकित्सा जांच की एवं स्वस्थ रहने, बीमारियों से बचाव के तरीके बताये तथा नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की। डॉ. ज्योतिर्मय जैन CMO ने लोगों को इमरजेंसी में Cardiac arrest के समय CPR देने की ट्रेनिंग भी दी। उपरोक्त दो दिन के शिविर में 170 वर्करो का मेडिकल परीक्षण तथा लगभग 55 ग्रामीणों को जांचा गया एवं उनकी बीमारियों से संबंधित दवाइयाँ बांटी गई। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here