राजगढ़ : इटरनल यूनिवर्सिटी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

0
697

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

डॉ. खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर, इटरनल यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन 13-19 जून के बीच आयोजित किया गया I इटरनल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति माननीय दविंदर सिंह ने शिविर की शुरुआत की और उनके मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया गयाI शिविर का उद्घाटन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया, जिसमें की अमरीक सिंह अहलूवालिया (प्रो-वाइस चांसलर), मुख्य अतिथि डॉ. एस कर्मा, डीन एस के शर्मा, डॉ. एस. के चौहान (अतिरिक्त रजिस्ट्रा ), डॉ. योगेटा ठाकुर (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. मोहित कुमार  NSS प्रोग्रेम अधिकारी), एर. अनीता चौधरी, (NSS प्रोग्रेम अधिकारी) और अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे I पूरा दिन गतिविधियों से भरा था इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों के बीच निस्वार्थ सेवा और स्वैच्छिक कार्यों की भावना को विकसित करना था I शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया I स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित पर्यावरण पर जागरूकता रैली, पार्थेनियम हटाने की ड्राइव, परिसर निर्माण गतिविधि में कार्य दान, तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला, खैरी के निवासियों के साथ जागरूकता रैली और डोर टू डोर इंटरैक्शन आदि  इस शिविर की प्रमुख गतिविधियां रही I इस मौके पर व्याख्यान द्वारा दैनिक जीवन में मानव मनोविज्ञान का महत्व, युवा समवाड/वॉल ऑफ काइंडनेस/कपड़े/पुस्तक वितरण ड्राइव, जागरूकता की बात, समूह चर्चा, कैम्पस सफाई अभियान और अन्य कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गयाI शिविर के अंतिम दिन का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवक अंकिता चौहान ने मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत कियाI इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक वाइस चांसलर डॉ. अमरीक सिंह अहलूवालिया ने एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित किए I डॉ. एस कर्मा, अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन एस के शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. योगिता ठाकुर और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित कुमार और एर. अनीता चौधरी मौजूद थी I डॉ. अहलूवालिया ने एक प्रेरक भाषण दिया और समन्वयकों और कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की, डीन अकाल कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर डॉ. एस के शर्मा ने भी पूरी एनएसएस टीम की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की I डॉ. मोहित कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने धन्यवाद प्रस्ताव के द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए इस सात दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूवर्क संपन्न कियाI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here