सिरमौर : अंडर 14 छात्र एवं छात्राओं का खेल कैलेंडर जारी

0
628

 ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

17 जून 2023 को उप शिक्षा निर्देशक गुर्जीवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में डाइट हॉल नाहन में खंड एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कैलेंडर को जारी करने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम खेल प्रभारी एडीपीइओ जिला सिरमौर धर्मपाल सिंह ने गत वर्षो की उपलब्धियों को गिनाया एव गवर्नर ट्रॉफी हासिल करने पर सभी शारीरिक शिक्षकों स्कूल के मुखिया अभिभावकों एवं बच्चों को बधाइयां दी एवं इस वर्ष भी गवर्नर ट्रॉफी पर जिला सिरमौर का दबदबा फिर से बना रहे उसके लिए सभी को प्रेरित किया। इसके पश्चात रामलाल सूर्या व्यंकटेश भारद्वाज बलराम शशि पाल चौहान आदि शारीरिक  शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका समाधान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान सुरेश कांत भंडारी ने मौके पर ही किया एवं कुछ राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जो समस्याएं आती है वह भी मुख्य सलाहकार रणदीप ठाकुर शारीरिक शिक्षक ने महासचिव हिमाचल प्रदेश वीर सिंह ठाकुर के समक्ष रखी उन्होंने हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।   इसके पश्चात प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दीया और गत वर्ष की उपलब्धियों पर सभी को बधाइयां दी। इसी बीच उप शिक्षा निर्देशक कार्यालय के अधीक्षक ग्रेड वन गुरु प्रकाश ने शारीरिक शिक्षकों कि कार्यालय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात DESSA के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट दिलीप सिंह नेगी ने अपने विचार व्यक्त किए और इस खेल कूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और अंत में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक गुर्जीवन कुमार शर्मा ने सर्वप्रथम सभा को संबोधित करते हुए गत वर्षो की उपलब्धियों के लिए सभी को बधाइयां दी एवं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला सिरमौर को गवर्नर ट्रॉफी से नवाजा जाए ऐसी सभी शारीरिक शिक्षकों से उम्मीद की एवं कार्यालय से जो भी सहायता की आवश्यकता होगी हर प्रकार की सहायता के लिए कार्यालय तत्पर रहेगा और इस पूरे टूर्नामेंट को शांति मर्यादा और सफल पूर्वक समाप्त करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए। 17 जून 2023 को डाइट हॉल नहान में खंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। सर्वप्रथम खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के स्थान का चयन हुआ और यह निश्चय किया गया कि 15 अगस्त से पहले खंड स्तरीय प्रतियोगिता समाप्त की जाए। जिसमें बकरास ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास में ही होगी और ददाहू ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग बेचड़ का बाग छात्रा वर्ग की कमलॉर मैं होगी। कफोटा ब्लॉक की प्रतियोगिता कफोटा में ही होगी, माजरा ब्लॉक की कोटडी ब्यास, नाहन ब्लॉक की केंट नाहन, नारग ब्लॉक की बसाह, नोहराधार ब्लॉक की छात्र वर्ग की लाना चेता और छात्रा वर्ग की देवनाथनगा, पावटा ब्लॉक की बेबीजीतकोर, राजगढ़ ब्लाक की छात्र वर्ग की बडोली और छात्रा वर्ग की सरगांव, संगड़ाह ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता लाना पार्लर, सराहा ब्लॉक की गागल सिक्योर, सतोन ब्लॉक की सतोन, सिलाई ब्लॉक छात्र वर्ग सिलाई और छात्रा वर्ग  रोहनाट और सुरला ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता सैनवाला में निश्चित की गई है | इसके पश्चात जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हुआ | सर्वप्रथम माइनर गेम छात्रा वर्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में संपन्न होगी जोकि 17 अगस्त 2023 से आरंभ होकर 20 अगस्त 2023 तक चलेगी। इसके बाद मेजर गेम छात्रा वर्ग राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय पांवटा साहिब में संपन्न होगी जोकि 24 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक चलेगी। तत्पश्चात माइनर गेम्स बॉयज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोहराधार मैं संपन्न होगी जोकि 30 अगस्त 2023 से 2 सितंबर 2023 तक चलेगी। उसके बाद मेजर गेम्स बॉयज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नहान मैं संपन्न होगी जोकि 5 सितंबर 2023 से 8 सितंबर 2023 तक चलेगी और उसके पश्चात छात्र एवं छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स एंड कल्चर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहु में संपन्न होगा जोकि 12 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2023 तक चलेगी | इसका कैलेंडर शीघ्र ही विभाग द्वारा जारी कर दिया जाएगा यह संपूर्ण जानकारी जिला एवं राज्य मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने दी। इस मौके पर नागेंद्र ठाकुर डीपी डाइट नहान संजीव राणा राजेश कुमार 14 खंडों के बीपीओ प्रधानाचार्य 14 खंडों के खेल प्रभारी एवं संघ के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here