Categories: Uncategorized

2.88 करोड़ की लागत से सुधरेगी मैन थप्पल-रामपुर जटटां -त्रिलोकपुर सड़क

17 जून।( संवाददाता, हेमंत चौहान ) हिमाचल के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार कालाअंब औद्योगिक क्ष़्ोत्र की सड़कों और गलियों का चरणबद्ध ढंग से सुधार कार्य प्रारम्भ हो गया है। कालाअंब पंचायत मंे पेयजल, सड़क, गलियों, पुलियो, शौचालयों आदि विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि एचपीएसआईडीसी के माध्यम से व्यय की जायेगी।  2.88 करोड़ रुपये की लागत से मैन थप्पल-रामपुर जटटां-त्रिलोकपुर मुख्य सड़क के सुधार कार्य की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है और इस कार्य के टेंडर भी किये जा चुके हैं।विधायक अजय सोलंकी ने यह जानकारी गत सांय कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के तहत रामपुर जटटां प्रवास के दौरान दी।  अजय सोलंकी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जटटां गांव की गलियों की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए रूचिरा पेपर मिल कालाअंब के सहयोग से 40 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे।  उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों, गलियों और नालों का भी चरणबद्ध ढंग से सुधार किया जाएगा।अजय सोलंकी ने कहा कि हम नाहन क्षेत्र में विकास में कमी नहीं आने देंगे और  क्षेत्र के लोगों की निरंतर सेवा करते रहंेगे।उन्होंने रामपुर जटटां में जन समस्यायें भी सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

6 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

7 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

7 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago