मुख्य समाचार

सिरमौर में 19 से 26 जून तक नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान-विवेक शर्मा


नाहन 17 जून। ( हेमंत चौहान, संवाददाता ) सिरमौर जिला में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ 19 जून से 26 जून तक विशेष जागरूगता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत जहां प्रभात फेरियों का आयोजन होगा वहीं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी व पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम किये जायेंगे। इस अभियान का उददेश्य नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ समाज में जागरूकता उत्पन्न करना है।
सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने यह जानकारी शनिवार को नाहन में कल्याण विभाग द्वारा आयेाजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदान की।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 19 जून को शपथ और प्रभात फेरी आयोजित की जायेगी जिसमें शिक्षा विभाग के अलावा युवा सेवायें एवं खेल विभाग, पंचायती राज संस्थान, महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग भाग लेंगे।
20 जून को भाषण, पोस्टर, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमें शिक्षण संस्थान, आंगबाड़ी और आशा वर्कर हिस्सा लेंगे। 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago