मुख्य समाचार

मंडी : बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त

सुंदरनगर (नितेश सैनी/संवाददाता),

बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी एचपी69-6301 किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर डैहर के कोट गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे पेश आया. इस हादसे में 9 लोग घायल हुए है जिसमें 5 को सिविल अस्पताल डैहर में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है जबकि 4 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago